Enter Meeracle Green Corner Page
Read More
"Touch the image, not just the words! Open a world of calming music and peaceful thoughts designed to refresh your mind and soul. Try clicking here!"
Creative Art & Decor मैक्रम गणेश
शांति और कला का अद्भुत संगम।
धागों की बारीकियों से बुनी मेरी मैक्रेम कृतियाँ, जैसे कि गणेश जी का यह वॉल हैंगिंग, आपके घर के हर कोने में शांति और सकारात्मकता भर देती हैं।
हर गाँठ में छुपी मेहनत और कलात्मकता इस सजावट को और भी खास बनाती है। जब भी हम अपने हाथ से बनाई कोई भी कला कृति से अपने घर को सजाते है तो उसकी खुशी एक अलग आत्म संतोष देती है।
हरियाली और प्राकृतिक रंगों के साथ यह कोना घर को एक सुकून भरा और warmth से भरपूर एहसास देता है।
आप भी अपने घर को अपने हाथ से बनाई गई इकोफ्रेंडली डेकोर आइटम्स से सजाए
आपको यह मैक्रम वॉल हैंगिंग कैसी लगी? कमेंट में ज़रूर बताएं!
Best out of waste
DIY गमला ( Planter)
पुरानी यादों को दिया एक नया, हरा-भरा रूप!
बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, उनके खिलौने अक्सर घर के किसी कोने में जगह ले लेते हैं। पर एक कलाकार की नज़र हर बेकार चीज़ में भी कुछ नया ढूंढ ही लेती है!
“Waste out of Best” के इसी विचार के साथ, मैंने अपने बेटे के पुराने खिलौनों को इस खूबसूरत इनडोर प्लांटर (indoor planter) में बदल दिया।
यह सिर्फ एक गमला नहीं है, बल्कि बच्चों की मासूम यादों और प्रकृति का एक प्यारा सा मेल है।
आपको मेरा यह क्रिएटिव आइडिया कैसा लगा? कमेंट्स में ज़रूर बता इएगा!
Easy DIY Color Art
Hand Painted Wooden Chowki
पारंपरिक हैंड-पेंटेड लकड़ी की चौकी। हाथ से पेंट की गई लकड़ी की चौकी (स्टूल) के साथ अपने घर में त्योहारों की रौनक और सांस्कृतिक भव्यता लाएं।
यह प्रोजेक्ट इस बात का सबसे बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे चमकीले रंगों की एक बौछार और साधारण ब्रश स्ट्रोक्स से डॉट पेंटिंग ओर सिंपल पेंटिंग कर के एक आम लकड़ी के टुकड़े को एक शानदार और आकर्षक डेकोर आइटम में बदल सकते हैं। ओर अपने घर को ट्रेडिशनल लुक दे सकते है
ये डिजाइन इतना आसान है कि कोई भी बना सकता है आपको अच्छा लगा तो आप भी जरूर बनाए ।